फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के अवशेष न जलाए, बल्कि लाभ उठाए के प्रति किया जाएगा जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए सभी स्कूल, कॉलेजों में विषय फसलों के अवशेष न जलाएं, बल्कि लाभ उठाएं के प्रति जागरूक करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम व प्रतियोगिता केंद्रों की सूची घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि शासन ने बढ़ते प्रदूषण के चलते किसानों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए शासन ने सभी सीबीएसई, आईसीएसई व यूपी बोर्ड के स्कूल, कॉलेजों जागरूक करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। जिसका विषय फसलों के अवशेष न जलाएं, बल्कि लाभ उठाएं रहेगा। प्रदेश स्तर तक पहुंचने वाले प्रथम विजेता को दस हजार, द्वितीय को साढ़े सात हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को पांच हजार रुपये पुरस्कार के रुप में दिए जाएंगे। निर्देश के बाद जनपद में तहसील स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह प्रतियोगिता एक अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे तीनों तहसीलों में अलग-अलग कॉलेज में आयोजित होगी। जिसमें शामली तहसील में देशभक्त इंटर कॉलेज शामली, कैराना तहसील में पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना व ऊन तहसील में डीएवी कॉलेज ऊन में कराई जाएगी। परीक्षा का समय तीन घंटे का होगा। वहीं मूल्यांकन के लिए भी पैनल बनाया गया है। सभी प्रतिभागियों को केंद्र द्वारा ही पेंटिंग सीट उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य सभी सामान प्रतिभागी को स्वयं लेकर आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें