फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने संभाली यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल ने संभाली यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

झिंझाना।
बजरंग दल के युवा संस्कार सप्ताह में कार्यकर्ताओं ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस के साथ मिलकर सहयोग किया।
बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवा संस्कार सप्ताह मनाया। गाडीवाला चौराहे पर यातायात व्यवस्था को संभाला। वाहन चालकों से सीट बेल्ट व हेलमेट लगाकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का भी पालन करने के लिए समझाया। बजरंग दल के नगर संयोजक शक्ति सिंह ने वाहन चालकों को संदेश दिया कि हेलमेट व सीट बेल्ट पुलिस से बचने के लिए नहीं अपनों से मिलने के लिए प्रयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें। लगभग तीन घंटे गाडीवाला चौराहे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने यातायात व्यवस्था संभाली। इस मौके बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख सन्नी सरोहा, नगर संयोजक शक्ति सिंह, नगर गोरक्षा प्रमुख आयुष कौशिक, पंचमुखी, खंड सह संयोजक ललित कश्यप, गौरव शर्मा व कुलदीप कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

शिक्षक, प्रधानाचार्य और विद्यार्थी होंगे सम्मानित
शामली। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक अनुज गौतम ने बताया कि 29 सितंबर को पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसमें संस्कृति ज्ञान परीक्षा का रिजल्ट घोषित करते हुए 700 छात्र-छात्रा, 150 प्रधानाचार्य व 150 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें