फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पीएम मोदी की पहल पर शनिवार को देशभर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन होगा। इसी क्रम में शामली के मुख्य डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खुलेगा, जिसका उद्घाटन गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा करेंगे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिंह ने बताया कि शनिवार को शामली में माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में कार्यक्रम होगा, जिसमें शामली मुख्य डाकघर स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि रहेंगे तथा कैराना से सांसद तबस्सुम हसन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्राहक को किसी प्रकार की पासबुक अथवा एटीएम उपलब्ध नहीं कराया जाए। ग्राहकों को क्यूआर कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक प्रकार के लेनदेन उसी से हो सकेंगे। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर पोस्टमैन द्वारा ग्राहक को उनके निवास पर धन पहुंचाने की सुविधा भी रहेगी। बैंक में खाता खोलने के लिए किसी प्रकार के फार्म की आवश्यकता नहीं होगी। डाकघर के माध्यम से और ऑनलाइन भी खाता खोला जा सकता है। नया खाता जीरो बैलेंस पर खुलवाया जाएगा। खाते में अधिकतम एक लाख रुपये तक जमा किए जा सकेंगे। इसके अलावा डाकघर में पहले से उपलब्ध खातों को इन बैंक खातों से जोड़ा जाएगा। यदि एक लाख रुपये से ज्यादा धनराशि बैंक खाते में जमा होगी, तो वह स्वत: ही डाकघर खाते में स्थानांतरित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें