फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में हर महीने निरस्त होते हैं सैकड़ों राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यापन में हर महीने निरस्त होते हैं सैकड़ों राशन कार्ड
विज्ञापन

शामली। राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें खूब होती हैं। राशन डीलर मनमानी करते हैं और गड़बड़ी करते हैं। इन आरोपों की पुष्टि राशन कार्डों के सत्यापन से भी सामने आती रही हैं। बीते तीन महीने के दौरान ही करीब 1400 राशन कार्ड ऐसे निरस्त किए गए, जिनके कार्ड धारक की या तो मृत्यु हो चुकी है अथवा कार्ड धारक कहीं दूसरे स्थान पर चला गया है।
कार्डधारकों के आधार कार्ड का गलत उपयोग करके राशन वितरण की पोल पिछले दिनों ही खुली, जिसके चलते शामली जिले के 16 राशन डीलरों को नोटिस जारी हुए और दो राशन डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। यदि राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने और इस व्यवस्था में बरती जा रही खामियों को गंभीरता से खंगाला जाए, तो यह बड़ा खेल सामने आता है। क्योंकि आधार से राशन कार्ड की फीडिंग कराने में ही गंभीरता नहीं बरती जा रही है। वैसे तो शामली जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों के मुखिया के 99.29 प्रतिशत आधार राशन कार्ड से लिंक हो चुके हैं, लेकिन राशन कार्डों में लिखवाई गई यूनिटों को आधार से लिंक कराने में अभी काफी कमी है। यही वजह है कि जब पूर्ति विभाग राशन कार्डों का सत्यापन कराता है, तो ऐसे काफी मामले सामने आते हैं, जिस कार्ड धारक की मृत्यु हो चुकी है अथवा वह किसी दूसरे जिले में शिफ्ट हो चुका है। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि प्रतिमाह 100 से 150 ऐसे राशन कार्ड निरस्त होते हैं, जो कार्ड धारक के मौके पर नहीं रहने अथवा कार्ड धारक की मृत्यु के कारण निरस्त किए गए। बीते तीन महीने के दौरान ऐसे करीब 1400 कार्ड निरस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी राशन कार्ड धारकों को लगातार जागरूक किया जाता है कि राशन कार्ड को आधार से लिंक करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त होने से पहले कहां जाता है राशन
सत्यापन में निरस्त होने वाले कार्ड धारकों का राशन कहां जाता है, यह भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। क्योंकि राशन डीलर अपनी तरफ से ऐसे कार्डों को निरस्त करने की कोई पैरवी नहीं करते हैं, जिन कार्ड धारकों की मृत्यु हो चुकी है अथवा वह किसी दूसरे जिले में चले गए हैं।
प्रकार --- कार्ड --यूनि ट - आधार फीडिंग मुखिया -- फीडिंग अवशेष कार्ड -- फीडिंग अवशेष यूनिट
अन्त्योदय --- 14765 ----56224 --- 14286 (96.76) -- 479 ------- 10398
पात्र गृहस्थी -- 196312 -- 815457 -- 195299 (99.48) - 1013 ------ 65246
कुल ------- 211077 -- 871681 -- 209585 (99.29) - 1492 ------ 75644
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें