फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एसडीएम कैराना ने बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक करके मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैराना तहसील सभाकक्ष में बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा मतदाता सूची पर दावे एवं आपत्तियां एक सितंबर से 31 अक्टूबर तक ली जाएंगी। इस बीच 13 सितंबर, 10 अक्टूबर व 24 अक्टूबर को ग्रामसभा, स्थानीय निकायों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आदि की बैठकों में फोटो युक्त मतदाता सूची को पढ़ा जाएगा। नामों का सत्यापन तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेबिल एजेंटों के साथ समस्त बूथों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विशेष पुनरीक्षण अभियान नौ सितंबर, 23 सितंबर, सात अक्टूबर, 14 अक्टूबर व 28 अक्टूबर को चलेगा। फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2019 को किया जाएगा। बैठक के दौरान तहसीलदार रणबीर सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो, सुपरवाइजर व बीएलओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें