फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर भजन व प्रवचन से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन

थानाभवन।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों व प्रतिष्ठानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम में गुरु का वंदन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हवन पूजन के जरिए भगवान को याद किया।
विज्ञापन

कस्बे के आश्रम पंचतीर्थी में महंत स्वामी रामदेव के नेतृत्व में सुबह के समय पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भजन कीर्तन के साथ स्वामी ने प्रवचन देते हुए बताया कि अगर व्यक्ति अपनी सभी कामनाओं को त्यागकर के निष्काम भाव से श्रीराम का गुणगान करता है तो उस व्यक्ति पर परम पिता परमात्मा की कृपा सर्वदा बनी रहती है। श्रवण काल में राजा अमरीश की कथा इस बात का प्रमाण है कि अमरीश के जीवन में प्रथम संत का प्रवेश हुआ। गुरु ने राजा अमरीश को शिक्षा, दीक्षा देकर सद्गुरु के चरणों में लगाया। यह इस बात का प्रमाण है कि भगवान के नाम का भजन करने से मोक्ष की प्राप्ति करती है। इस मौके पर मनोहर लाल दुआ, श्याम सुंदर चावला, सुनील बहल, सुरेंद्र खुराना, कंवल गिरधर, नरेश बजाज आदि मौजूद रहे। वहीं, मेला ग्राउंड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु वंदना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर बाबूराम ने बताया कि सदगुरु संत का स्वरूप है, जो उन समस्त आत्माओं का कल्याण करते हैं। ऋषिपाल सिंह, बालकिशन आर्य, शोभाराम, जगदीश प्रसाद, डॉक्टर संजय कुमार, अक्षय कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें