फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू और गर्मी से पूरे दिन पसीने से रहे तर बतर

विज्ञापन
विज्ञापन
लू के थपेड़ों से हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन

शामली। चौथे दिन आसमान से आग बरसने से पूरे दिन लू चलने से बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलने से लोग- बेहाल रहे। पूरे दिन लू चलने से बाजारों की रौनक गायब रही। लू से बचने के लिए दोपहर के समय लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से गर्मी- लू कहर बरपा रही है। लगातार गर्मी और लू चलने से सड़क पर चलना दूभर हो गया है। पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी के तेवर से बुधवार को दिन निकलने और भगवान सूर्य निकलने के बाद दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सड़क पर चलना दूभर हो गया। आसमान से आग बरसने के साथ हालात यहां तक पहुंच गए कि गर्मी से बचने के लिए महिलाओं ने कपड़ों से सिर और मुंह पर रख निकली। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चार दिनो में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि 31 मई तक गर्मी लोगों को और रुलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें