शामली।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शामली पहुंचे प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री व संभाग प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर और प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने शामली टीम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और हिंदुत्व, योगी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक रविंद्र कालखंडे, यशबीर सिंह, सुमित, राजकुमार, वरुण, जितेंद्र, सत्यम, पप्पू, राजू, दीपक आदि मौजूद रहे।