फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में होगी किसान मजदूर महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में होगी किसान मजदूर महापंचायत
विज्ञापन

शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रवक्ता राजवीर सिंह विद्रोही ने बताया कि 16 और 17 मई को सहारनपुर शहर के रामलीला मैदान पर किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उसमें देश भर के प्रमुख किसान नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराना है। महापंचायत में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली बिल और गेहूं, धान, आलू की खरीद हरियाणा की तर्ज पर कराने, भूमि अधिग्रहण बिल के तहत ही किसानों की भूमि का अधिग्रहण कराने तथा सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजा शिकायत पत्र
शामली। कांधला ब्लाक क्षेत्र के गांव जसाला निवासी मैनपाल ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। मैनपाल का आरोप है कि ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। पूर्व में भी इसकी शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैनपाल का कहना है कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोग प्रभावशाली हैं, जिस कारण उसे तथा उसके परिवार को जान का खतरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें