फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या दूर करने को लेकर हुआ विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में आए दिन बढ़ती जाम की समस्या को लेकर नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। जिसमें शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका अधिकारियों और पुलिस ट्रैफिक अधिकारियों के बीच विचार विमर्श हुआ। बैठक में ई- रिक्शाओं के रूट तय करने और नो वेंडिंग जोन में ठेले आदि न खड़े करने पर भी विचार हुआ।
शनिवार को शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने को लेकर नगर पालिका में ईओ लाल चंद भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें समिति के सदस्यों के साथ ही यातायात निरीक्षक द्वारा भी अपने विचार रखे। यातायात निरीक्षक भंवर सिंह ने कहा कि शहर में सबसे ज्यादा जाम की समस्या बढ़ती ई-रिक्शा और फलों की ठेलियों के कारण लग रहा है। अगर नाला पटरी लोहा पुल स्थित भगतजी स्वीट्स से लेकर धीमानपुरा फाटक तक नो वेडिंग जोन बनाया जाए और मिल रोड गन्ना पेराई सत्र के समय ठेलियां खड़ी न की जाए तो जाम से काफी राहत मिल सकती है। वहीं वेंडिंग जोन में ठेली वालों को ठेली पर नाम, फोन नंबर लिखा जाए और उसका नंबर समिति द्वारा दिया जाए। जिससे वह अपने ही वेडिंग जोन में अपनी ठेली ला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा जाम का कारण शहर में चल रही 4000 ई-रिक्शा है। इन सभी का भी रूट निर्धारित किया जाए। जिसके तहत इन्हें रूट के अनुसार लाल, नीला, हरा और पीला रंग देकर व रुट बनाकर ही जाम से निजात पाई जा सकती है। अन्य ने भी अपने तर्क दिए। जिसके चलते अधिशासी अधिकारी ने सभी के विचार सुनते हुए जल्द ही नगर पालिका में ठेली और रिक्शा चालकों के साथ जल्द बैठक करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अभयराज पांडेय, सचिव गोविंद सिंह, राजीव मलिक, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें