व्यापारियों से युवा महासम्मेलन में शामिल होने का आह्वान
शामली।
युवा संवाद विचार मंच नौ अप्रैल को होने वाले युवा महासम्मेलन की तैयारियों में जुट गया है। सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के युवाओं के साथ ही व्यापारियों को भी बुलाया जा रहा है।
इस सिलसिले में युवा संवाद विचार मंच के संयोजक यतेंद्र चौधरी एडवोकेट ने शामली में अलग-अलग स्थानों पर व्यापारियों के साथ बैठक कीं। उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल को कैराना रोड स्थित होटल में युवा महासम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाना है। साथ ही भटकाव की राह पर चल रही युवा पीढ़ी को अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए सही राह दिखाना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू, राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुंचेंगे। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि अपनी समस्याओं और सुझाव उनके सामने रख सकते हैं। व्यापारियों ने कार्यक्रम में शामिल होने का भरोसा दिया है। इस दौरान व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, कंवरबीर कांबोज, सुभाष धीमान, पंकज वालिया, अरुण गोयल, गौरव अग्रवाल, पवन गर्ग, सुभाष चंद्र, प्रवीण निर्वाल, दिनेश कुमार, प्रतीक अग्रवाल, सावन कुमार, अशोक गोयल, राकेश गर्ग, ईश्वर प्रकाश, चौधरी साहब सिंह आदि मौजूद रहे।