गांव भनेड़ा जट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने को रैली निकाली। बच्चों ने नारे लगाते हुए सभी को अपने अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को गांव भनेड़ा में स्कूल चलो अभियान को लेकर गांव में जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ ग्राम प्रधान सुशील कुमार तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली स्कूल से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों व गलियों से होते हुए स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। जिसमें बच्चों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर पढ़ लो बहनों, पढ़ लो भाई, पढ़ना लिखना है सुखदाई के नारे लगाते हुए सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं दोनों स्कूल के शिक्षकों ने लोगों से अपने अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों करवाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक डाक्टर विकास मलिक, पूनम, अनिल कुमार, चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।