फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई योग्य सम्पूर्ण गन्ना खरीदने पर ही बंद होंगी चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना सप्लाई को लेकर किसानों में बनी आशंकाओं का प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया है कि पेराई योग्य संपूर्ण गन्ना खरीदने के बाद ही चीनी मिलें बंद होगी। इसके अलावा जो किसान बेसिक कोटे के मुताबिक गन्ना आपूर्ति कर चुके हैं, उनका सट्टा बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को शामली शुगर मिल के सभाकक्ष में जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल कुमार भारती की अध्यक्षता में गन्ना किसान सहकारी समिति और गन्ना विकास परिषद के पदाधिकारियों, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षकों, सचिवों और शुगर मिल प्रबंधकों के साथ बैठक हुई। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि किसानों में समस्त गन्ना पेराई को लेकर आशंका बनी हुई है। इस पर गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने समस्त क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्त एवं जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देश देकर कहा है कि खेतों में खड़े पेराई योग्य समस्त गन्ने की आपूर्ति करने के उपरांत ही चीनी मिलों में पेराई कार्य बंद किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने शामली जिले की अपर दोआब शुगर मिल शामली, थानाभवन और ऊन शुगर मिल के प्रबंधकों से कहा कि गन्ना आयुक्त के निर्देश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिन किसानों का समस्त गन्ना आपूर्ति हो चुका है उनके सट्टे तत्काल बंद कराए जाएं। उन्होंने कहा कि खेतों में खड़े गन्ने को लेकर रि-कैलेंडरिंग कराई जाए। इस कार्य को तेजी से निपटाएं। यदि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही होती है, तो कार्रवाई होगी। बैठक में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, विनोद कुमार मलिक, डाक्टर कुलदीप पिलानिया, नरेश कुमार सहित सभी ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक और गन्ना समितियों के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें