जिले में सवा लाख बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
शामली। पूरे जिले में रविवार को पोलियो बूथों पर सवा लाख से अधिक बच्चों को एंटी पोलियो की दो बूंद पिलवाई गई। कस्बों तथा देहात में जगह-जगह बूथ पोलियो बूथ लगाए गए, जहां पर पोलियो अभियान सुचारू रूप से संपन्न किया गया।
पूूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी पोलियो खुराक पिलाने के लिए 684 बूथ लगाए गए। सभी बूथों का उद्घाटन प्रशासनिक अधिकारी या फिर जन प्रतिनिधि द्वारा किया गया। शामली सीएचसी में पोलियो बूथ का शुभारंभ एडीएम केबी सिंह ने बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डाक्टर रमेश चंद्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर आरके सागर आदि मौजूद रहे। डाक्टर आरके सागर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा द्वारा रविवार को पूरे जिले में एक लाख 31 हजार पांच सौ 14 बच्चों को दवाई पिलाई गई। अभियान में एक लाख 29 हजार दो सौ 21 बच्चों को दवाई पिलाई गई। डाक्टर सागर ने बताया कि जो बच्चे दवाई पिए बगैर रह गए हैं. उनको अब पांच दिन तक घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। उसके बाद भी कोई बच्चे रह जाते है तो उनको बी टीम से कवर किया जाएगा।