फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति के गिरते स्तर पर चिंता जताई
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला नानुपुरा स्थित रामरहीम बारातघर में वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक में वर्तमान राजनीति के गिरते स्तर एवं हमारी जिम्मेदारी विषय पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

रविवार को बैठक के दौरान वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव अहसान फिरोजाबादी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौलाना साकिब हुसैन ने कहा कि देश में अराजकता, जातिवाद एवं गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसे रोकने में वर्तमान प्रदेश एवं केंद्र सरकार नाकाम साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। व्यापारी, मजदूर और किसान सब परेशान हैं। अंत में वेलफेयर पार्टी का शामली जिलाध्यक्ष जाहिद हुसैन को और शुएब काजी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें