फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में 15 दिन से नहीं हो रहे एक्सरे, भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में 15 दिन से नहीं हो रहे एक्सरे, भटक रहे मरीज
विज्ञापन

शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 15 दिनों से मरीजों को एक्सरे की सेवा नहीं मिल पा रही है। इस कारण परेशान मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में जाकर एक्सरे कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव कुड़ाना निवासी सोनू अपनी पत्नी का और कैराना क्षेत्र निवासी शौकीन एक्सरे कराने पहुंचे। पर्ची बनवाने के बाद जब वह एक्सरे कक्ष में पहुंचे, तो उन्हें वहां पर कोई नहीं मिला। टेक्नीशियन विनोद ने मरीजों को बताया कि अस्पताल में 15 दिन से किसी भी मरीज का एक्सरे नहीं हो रहा है, क्योंकि एक्सरे की फिल्म खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में केवल इमरजेंसी मामलों के लिए ही चार से पांच फिल्म बची हैं। पुलिस रिपोर्ट से संबंधित केस आने पर ही एक्सरे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सीएमओ को दो पत्र लिखा जा चुका है। अभी तक भी एक्सरे फिल्म नहीं आई है। फिल्म आने के बाद ही मरीजों के एक्सरे किए जाएंगे। उधर, अस्पताल में एक्सरे नहीं होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में मरीज प्राइवेट अस्पताल में एक्सरे कराने को विवश हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही एक्सरे की फिल्म आ जाएगी, जिसके बाद फिर से व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें