शामली। जिले के 40 परिषदीय विद्यालयों के दिन बहुरने वाले हैं। नए शिक्षा सत्र से इन विद्यालयों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई शुरू होगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने पर 40 विद्यालयों की सूची जारी कर दी गई है। विद्यालयों का चयन बेहतर शिक्षा व्यवस्था, बच्चों की संख्या, चारदीवारी एवं शौचालयों की व्यवस्था को देखते हुुए किया गया है।
प्रदेश शासन ने नए शिक्षा सत्र से परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया। शासन के निर्देश पर हर ब्लाक से पांच-पांच स्कूल और नगरीय क्षेत्र से भी पांच-पांच स्कूलों का चयन किया जाना था। जनपद में टीम द्वारा स्कूलों की चयन प्रक्रिया चल रही थी। जिस पर बुधवार को डायट प्राचार्य भीम सिंह ने अंतिम मुहर लगा दी है। इसमें जनपद के सभी ब्लाक और नगरों से 40 प्राथमिक स्कूलों का चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को सूची जारी कर दी गई है। चयनित सभी स्कूलों में अब प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर ही शिक्षण कार्य होगा। वहीं चयनित शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को डायट पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह सभी प्रक्रिया 15 मार्च तक पूरी होनी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि नए सत्र से सभी चयनित स्कूलों के संचालन के लिए तैयारियां चल रही हैं। स्कूलों में जल्द ही शौचालयों के लिए टाइल्स एवं बैठने के लिए फर्नीचर भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षण कार्य केवल सफेद बोड पर कराया जाएगा। सभी स्कूलों में सफेद बोड भी भेजे जा रहे है। जल्द ही रंगाई पुताई कार्य भी शुरू हो जाएगा। एक अप्रैल से शिक्षण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
स्कूलों की ब्लाकवार सूची
-- शामली ब्लाक और नगर क्षेत्र : प्राथमिक विद्यालय बनत नंबर- 1, प्राथमिक विद्यालय बलवा नंबर-2 , प्राथमिक विद्यालय कुड़ाना नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय करौदा हाथी नंबर-2 , प्राथमिक विद्यालय सिलावर नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय नंबर-6 नगर क्षेत्र , प्राथमिक विद्यालय नंबर-8 नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय नंबर-10 नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय नंबर-13 नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय नंबर-14 नगर क्षेत्र।
----- थानाभवन ब्लाक : प्राथमिक विद्यालय थानाभवन नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर, प्राथमिक विद्यालय बंतीखेड़ा नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय बाबरी नंबर-2, प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा उददा ।
----- कांधला ब्लाक: प्राथमिक विद्यालय डांगरोल नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय नाला नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद, प्राथमिक विद्यालय भारसी नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय नंबर सल्फा, प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय नंबर-4 नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय नंबर-7 नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय नंबर-4 नगर क्षेत्र।
------ कैराना ब्लाक : प्राथमिक विद्यालय भूरा नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय जगनपुर, प्राथमिक विद्यालय आर्यपुरी, प्राथमिक विद्यालय इस्सोपुर खुरगान, प्राथमिक विद्यालय बधेव नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय कन्या नंबर-4 नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय कदीम नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय शास्त्री नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय जदीद नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय कृष्णा नगर क्षेत्र ।
------ऊन ब्लाक : प्राथमिक विद्यालय पीरखेड़ा, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर जलालाबाद, प्राथमिक विद्यालय खानपुर कला, प्राथमिक विद्यालय फूंसगढ़ ।