शामली। शेखपुरा गांव में सरस्वती पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दहेज प्रथा और स्वच्छता अभियान पर लघुु नाटिका प्रस्तुत करकेे समाज को जागरूक किया।
बुधवार को शेखपुरा गांव में सरस्वती पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह व जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। भाजपा नेत्री मृंगाका सिंह ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षा के माध्यम से वह अपनी पहचान बना सकते हैं। भाजपा नेत्री मृंगाका सिंह ने शिक्षकों को एक्सीलेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में सहोदय शामली के चेयरमैन यशपाल पंवार ने शिक्षकों का समाज में महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में बच्चों ने वंदे मातरम देश मेरा रंगीला, मेरा मुल्क मेरा देश आदि गीतों पर सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, स्वच्छता अभियान पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।
बच्चो ने यक्ष-युद्धिष्ठर संवाद का अंग्रेजी नाटक प्रस्तुत किया। आंचल, प्रनीता, वंदना, प्राची, गुरमीत, वैश्नवी, स्वीटी, शिवांगी ने अलग अलग गीत प्रस्तुत करके दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर शेेख्रपुरा प्रधान विल्यम चौहान, हिंगोखेडी प्रधान शीशपाल, कंडेला प्रधान रामवीर सिंह, जगनपुुर प्रधान सुुुुरेंद्र सिंह,मदन सिंह मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक सुखपाल सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण कौशिक ने आभार प्रकट किया। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विपिन कुमार, कर्णवर्मा, स्वाति, दीपक कुमार, रीना, रीतू चंचल, भावना पांचाल का सहयोग रहा है।