फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुख्यमंत्री से यूपी पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग की आयु सीमा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शामली।
राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से हाल की यूपी पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की भी आयु सीमा बढ़ाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष अनिवेश पुंडीर कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। सभा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अभी तक सामान्य वर्ग की आयु 18 वर्ष से 22 वर्ष तक है। किसी भी भर्ती के लिए यह आयु उचित नहीं। क्योंकि भर्ती निकलने में बीच में काफी समय आ जाता है, जिस कारण अभ्यर्थियों की आयु निकल जाती है और उन्हें बेरोजगार ही रहना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाल की भर्ती से ही सामान्य वर्ग की आयु 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष करने की मांग की। सभा के अध्यक्ष अनिवेश ने बताया कि पुलिस भर्ती में ओबीसी और एससी व एसटी वर्ग को 22 वर्ष के बाद पांच वर्ष की आयु में छूट है। कार्यकर्ताओं ने आयु न बढ़ाने पर राजपूत उत्थान सभा के नेेतृत्व में आंदोलन करने के लिए कहा। इस दौरान रजनीश राणा, अरविंद चौहान, नीरज राणा, विकास राणा, अंकुर राणा, विपिन, अनु, रोहित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें