शामली। शुक्रवार की सुबह कोहरे के बाद निकली गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मेें तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई हैं। कोहरा नहीं होने से वाहन चालकों को भी राहत मिली।
कई दिनों से सुबह के समय आकाश में बादल और कोहरा छाए रहने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से घटकर 20-21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार की सुबह कोहरा खत्म होने के बाद गुनगुनी धूप निकली। इसका पूरे दिन महिलाओं, पुरुषों, बूढ़ों और बच्चों ने आनंद लिया। इससे अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगामी पांच दिन मौसम गरम रहेगा। बृहस्पतिवार को मौसम में हल्के बादल और धूप रहने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि 24 घटे में सुबह-शाम कोहरा होने की संभावना है। कोहरा बढ़ने से मौसम में ठिठुरन बढ़ जाएगी।