कार्यकारिणी गठित
कांधला। बृहस्पतिवार को कस्बे के प्रगति सीनियर सेकेंड्री स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के जिलाध्यक्ष अनुज गौतम ने कस्बे की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें नगर अध्यक्ष के पद पर जावेद जंग, उपाध्यक्ष के पद पर फरीद अहमद एवं नादिर जंग, महामंत्री डाक्टर महेश गौतम एवं वाजिद जंग तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सचिन शर्मा, प्रवक्ता के रूप में तैय्यब बेग, ऑडिटर ओम प्रकाश, कानूनी सलाहकार एडवोकेट इरफान जंग को निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही राजेंद्र आचार्य व जमशेद जंग को जिला संरक्षक तथा शेखर सिंह पंवार को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में अब्दुल कादिर, मास्टर मुरसलीन, मुस्तफा जंग, खुर्रम बेग, संजीव कुमार, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।