कैराना। कथा वाचक पंडित मनोज नोटियाल ने बताया की कलियुग में भगवान का नाम जपने से ही मुक्ति मिलेगी। कथा के समापन पर पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
सोमवार को कस्बे के देवी मंदिर रोड पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर बाबा बनखंडी मंदिर में चल रही कथा में पंडित मनोज नोटियाल ने बताया कि राजा परीक्षित के शरीर में एक ज्योति प्रकट हुई और महाज्योति के साथ मिल गई। तक्षक ने आकर राजा को दंश दिया, किंतु वे तो कब के भगवान के धाम में सिधार चुके थे। उन्होंने कहा कि कथा सुनकर जीवन में उतारोगे तो कथा श्रवण सार्थक होगी। कथा के समापन पर पूजा अर्चना, हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित विमल, विजय, शगुन मित्तल, तरुण, अंकित, अभिषेक गोयल, शिवानी, सुनीता, दीपिका, नेहा, नीलम आदि मौजूद रहे।