फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमानपुरा रेलवे फाटक रहा बंद,बुढ़ाना रोड से निकला ट्रैफिक, जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक पर सिगनल प्लेट चैनल बदलने का पूरी रात काम चला। दिल्ली-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर पानीपत-करनाल की ओर से आने जाने वाले सारा ट्रैफिक को बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से निकाला गया। जिससे मेरठ-करनाल मार्ग पर पूरी रात जाम की स्थिति बनी रही।
रविवार रात नौ बजे धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद करके सिग्नल कर्मचारियों का आठ घंटे का ब्लाक शुरू हो गया था। कर्मचारियों ने सिग्नल सेक्शन इंजीनियर सचिन कश्यप के नेतृत्व में धीमानपुरा रेलवे फाटक पर प्लेट, चैनल बदलने का काम शुरू कर दिया गया था, सिग्नल प्लेट, चैनल बदलने का काम सोमवार सुबह पांच बजे तक चला। धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद होने से एंबुलेंस भी रास्ते में खड़ी रही। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से आने वाले वाहनों को गुरुद्वारा तिराहे से शामली बाईपास, मेरठ की ओर व बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से दिल्ली, पानीपत, करनाल की ओर निकाला गया। करनाल-पानीपत, दिल्ली की ओर से आने वाले ट्रैफिक को शहर के विजय चौक, अजंता चौक पर बैरियर लगाकर रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक को शहर के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से मेरठ की ओर और सहारनपुर, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों को शामली रेलपार बाईपास से गुरुद्वारा से निकाला गया। जिससे मेरठ-करनाल, शामली बाईपास पर जाम की स्थिति पूरी रात बनी रही। सोमवार सुबह 10 बजे तक मेरठ-करनाल मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा। उधर, उत्तर रेलवे के सिग्नल इंजीनियर सचिन कश्यप और उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि सिग्नल प्लेट के नीचे चैनल बदलने का काम निर्धारित ब्लाक अवधि में पूूरा कर लिया गया, इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें