शामली। वेस्ट यूपी के कई जिलों के ट्रांसपोर्टरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर आरोप लगाया कि पुलिस चौकियों पर खड़े होकर ओवरलोड वाहनों को निकाला जा रहा है। इस संबंध में एडीएम से मिलकर ओवरलोडिंग समाप्त किए जाने की मांग की।
बुधवार को वेस्ट यूपी के बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिलों के ट्रांसपोर्टरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम शिव बहादुर सिंह को सौंपा। बताया कि उनकी गाड़ियों को को शामली- देहरादून व मेरठ- करनाल व अन्य राजमार्गों के ईट भट्ठो से ओवरलोडिंग करते हैं। जो कानून के विरुद्ध है। कुछ व्यक्ति यूनियन से अलग होकर ओवरलोडिंग भर कर अपनी गाड़ियां प्रशासन की मिली भगत से दिन-रात में पुलिस चौकियों पर खडे़ होकर निकलवा रहे है। जिससे यूनियन ट्रांसपोर्ट मालिकों को क्षति हो रही है। ट्रांसपोर्टरों ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौके पर वकील अहमद, जयवीर सिंह, चंदन सिंह, हरपाल सिंह, गुफरान बेग, संजय पंवार, जेपीसिंह आदि मौजूद रहे।