फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कैराना तहसील में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

भारतीय किसान महासंघ के आह्वान पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और राष्ट्रीय किसान आर्मी ने कैराना तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। बाद में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बुधवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन व राष्ट्रीय किसान आर्मी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय किसानों के साथ तहसील परिसर पहुंचे। तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार अभयराज पांडये को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि देश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर किसानों की समस्त फसलों के लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर फसलों का मूल्य दिलाया जाए। इस दौरान भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट ने बताया कि 16 अगस्त तक जिले की तहसीलों पर प्रदर्शन के साथ प्रतिदिन पांच किसान गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सलीम जिला महासचिव, लक्ष्मण सिंह, हाजी शाहदीन, महबूब हसन, सालिम, नवाब अहमद, दिलशाद, यामीन, रविंद्र शर्मा, शहजाद, धर्मपाल, मुमताज, जिंदा, अकबर, उमरा हसन, जहीर, गय्यूर, जुलफान, राजीव कालखंडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें