शामली। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में नवयुग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आतंकवाद का पुतला फुंककर प्रदर्शन किया। समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को दोपहर बारह बजे के लगभग नगर के माजरा रोड पर नवयुग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आतंकवाद का पुतला फुंक कर प्रदर्शन किया । पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन में अमरनाथ यात्रियों के हमले की निंदा करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अश्वनी, राहुल, रविंद्र, मोहित, नटवर, जस्सी, विकास, बंटी, काला आदि मौजूद रहे।
मुंडेट गांव में 200 पौधे लगाए
फोटो समाचार
शामली। मुंडेट कला गांव में पौधारोपण अभियान के तहत ग्राम समाज की ओर से अलग अलग स्थानों पर 200 पौधो का रोपण किया गया। इसका शुभारंभ गांव के प्राइमरी पाठशाला, जूनियर हाईस्कूल, जयजवान जय किसान इंटर कॉलेज के प्रधान बालादेवी ने पौधे लगाकर किया। उन्होंने बताया कि गोगा म्हाड़ी, श्मशान घाट, मुंडेट कलां, मुंडेट खुर्द में भी पौधे लगाए गए हैं। इस मौके पर सुभाष निर्वाल, सुमित निर्वाल, भोपाल सिंह, अनुज निर्वाल, शिवकुमार, गोपाल आदि मौजूद रहे।