फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

Wed, 10 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। एक सप्ताह के बाद यमुना में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है।  छह घंटे कैराना में यमुना का जलस्तर 16 सेमी बढ़कर पहुंच गया है। पिछले सवा माह से यमुना में लगातार जलस्तर घट बढ़ रहा है। सुबह सात बजे हथनीकुंडताजे वाला से 34 हजार 196 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन


तीन घंटे बाद यमुना में सुबह दस बजे 40 हजार 759 क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह छह बजे  कैराना यमुना पुल पर जलस्तर 229.70 मीटर दर्ज किया गया था। दोपहर एक बजे तक यमुना का जलस्तर 229.86 मीटर तक पहुंच गया। कैराना यमुना पुल पर तैनात पर्यवेक्षक धन सिंह ने बताया कि यमुना में मामूली जलस्तर छोड़ा गया है।

सुबह दस बजे छोड़ा गया पानी का असर मध्य रात्रि के बाद शुरू हो जाएगा। हथनीकुंड ताजेवाला से ड्रेनेज खंड के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि यमुना में दोपहर बारह बजे से लेकर दो बजे तक जलस्तर में कमी है। दोपहर तीन बजे तक जलस्तर 19 हजार 240 क्यूसेक रिकार्ड किया किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में छोड़ा गया पानी
सुबह सात बजे    34 हजार क्यूसेक
सुबह दस बजे    40 हजार 759 क्यूसेक
तीन बजे        19 हजार 240 क्यूसेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें