फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 में से 04 शिकायतों का निस्तारण

Wed, 22 Mar 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/ऊन/कैराना। विधानसभा चुनाव के बाद जिले में पहला तहसील दिवस आयोजित किया गया। प्रभारी जिला अधिकारी सीडीओ यशु रुस्तगी ने अधिकारियों को ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करने का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर कुल 62 शिकायतों में से सिर्फ चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव के बाद पहला तहसील दिवस आयोजित किया गया। सीडीओ ने लंबित शिकायतों का निस्तारण समय पर करने और निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया। 

गांव लांक  निवासी हरवीर सिंह, कंवरपाल सिंह ने सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपते हुए बंदरों के छुटकारा दिलाने की मांग की। गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मात्र एक कर्मचारी है। डॉक्टर के न होने से मरीजों का उपचार नहीं हो पाता है। 
विज्ञापन


शामली के मोहल्ला काका       नगर निवासी ब्रजपाल ने पड़ोस के तीन युवकों पर पुत्री का गला घोंटकर मारने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। तहसील दिवस में      कुल 31 शिकायत प्राप्त हुईं,    जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण हो सका।     इस अवसर एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा, सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, एसडीएम सदर एमपी सिंह, ग्राम्य परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी सतीश कुमार , जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार, पीडब्लूडी अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, डीडीओ बलराम कुमार, सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव, सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, सीओ चकबंदी पवन कुमार सिंधु, कृृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

उधर, कैराना में एडीएम     भरतजी पांडेय ने समस्याएं सुनीं। जिसमें कुल 17 शिकायतों में से दो का निस्तारण किया गया। वहीं       ऊन में एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने समस्याएं सुनीं। कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से  निस्तारण एक का भी नहीं किया गया। इस अवसर पर सीओ आनंद कुमार वर्मा, तहसीलदार करम सिंह,     नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, बीडीओ ऊन डॉक्टर विपिन      कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें