शामली। जनपद में 36 परीक्षा केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली में इंटर अर्थशास्त्र, वाणिज्य भूगोल विषय का द्वितीय प्रश्न पत्र और द्वितीय पाली में इंटर का भौतिक विज्ञान का प्रथम प्रश्न पत्र, कॉमर्स में व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषय का प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। दोनों पाली में 223 छात्र-छात्राएं परीक्षा से गैर हाजिर रहे।
मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर की कला वर्ग में अर्थशास्त्र, वाणिज्य भूगोल द्वितीय प्रश्न पत्र, विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान की प्रथम प्रश्न पत्र, कॉमर्स वर्ग में व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषय की प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 6058 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। जिसमें 223 गैर हाजिर रहे। प्रथम पाली में अर्थशास्त्र, वाणिज्य भूगोल की परीक्षा हुई। जिसमें अर्थशास्त्र विषय में 1714 छात्र-छात्राओं में से 1653 ने परीक्षा दी।
जबकि 61 गैर हाजिर रहे। वाणिज्य भूगोल में पूरे जनपद में केवल 6 बच्चे ही पंजीकृत है, जिनमें से 5 ने परीक्षा दी और 1 बच्चा गैर हाजिर रहा। द्वितीय पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान, व्यापारिक संगठन की परीक्षा हुई। भौतिक विज्ञान में 3206 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 3100 ने परीक्षा दी, जबकि 106 गैर हाजिर रहे।
कॉमर्स में व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषय में 1132 छात्र-छात्राओं में से 1077 ने परीक्षा दी, जबकि 55 बच्चे गैर हाजिर रहे। जनपद के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। सचल दस्तों ने छापामारी की। लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
उधर, झिंझाना कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में पहली पाली में कक्षा 12 के अर्थशास्त्र के 52 छात्रों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान इंटर के 137 में से दो अनुपस्थित रहे। व्यापारिक संगठन में नौ छात्रों में से दो अनुपस्थित रहे। इसके अलावा बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर में कक्षा 12 में 99 छात्राऐ पंजीकृत थी। जिनमें से 95 उपस्थित रही। है। जानकारी प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार व बलवंती इंटर कालेज के डायरेक्टर अंकित तोमर ने दी है।