फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 33 हजार किसानों ने नहीं भरा घोषणा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 33 हजार किसानों ने नहीं भरा घोषणा पत्र
विज्ञापन

शामली। जिले में अभी लगभग 33 हजार गन्ना किसानों ने ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरा है। जिले के 88 हजार किसानों में से अभी तक 55 हजार किसान सदस्य आनलाइन घोषणा पत्र भर पाए हैं। जिससे इन किसानों की गन्ना पर्ची भी रुक सकती है। शासन ने घोषणा पत्र न भरने वाले किसानों को एक मौका दिया गया है। आनलाइन घोषणा पत्र भरने की तिथि 30 नवंबर से लेकर बढ़ाकर दस दिसंबर कर दी गई है।
पहले किसानों के घोषणा पत्र मैनुअल रूप से गन्ना विकास सहकारी समितियों के सुपरवाइजर घर-घर जाकर किसानों से भरवाते थे। तीन चार माह में मैनुअल घोषणा पत्र भरने का कार्य पूरा होता था। इस बार शासन ने ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की व्यवस्था की है। पिछले पांच माह से आनलाइन घोषणा पत्र भरे जा रहे है। पहले घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। लेकिन किसानों ने घोषणा पत्र भरने में अधिक रुचि नहीं दिखाई। जिस कारण समय बढ़ाकर 15 नवंबर और फिर 30 नवंबर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले के लगभग 88 हजार गन्ना किसानों में से अभी तक 33 हजार किसानों ने अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन नहीं किया है। 55 हजार किसानों ने ही ऑनलाइन घोषणा पत्र भरा है। ऑनलाइन घोषणापत्र जमा न करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों को सामान्य बढ़ोत्तरी, उपज बढ़ोत्तरी, अतिरिक्त सट्टा आदि की सुविधा नहीं मिल पाएगी। ऐसे में घोषणा पत्र भरने से वंचित किसानों को एक मौका और दिया गया है। किसान 10 दिसंबर तक अपना घोषणापत्र ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके बाद समय नहीं दिया जाएगा। घोषणा पत्र ऑनलाइन न करने वाले किसानों से घोषणापत्र भरवाने के लिए जिले की सभी सहकारी गन्ना समितियों के सुपरवाइजरों को किसानों के घर-घर भेजकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें