शामली। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 32 प्रगतिशील किसानों को डीएम जसजीत कौर और सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
रबी की फसल में क्राप कटिंग के श्रेणी में सरसों का 32.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन करने वाले कुड़ाना के किसान ब्रह्मपाल को प्रथम, रसूलपुर गुजरान के किसान मोहकम सिंह को 31.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन पर द्वितीय स्थान, बुटराड़ी के किसान भूपेंद्र सिंह को गेहूं के 69.45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन पर प्रथम स्थान, एलम के रामवीर सिंह को 68.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
खरीफ 2021 में धान की फसल में 83.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज पर योगेंद्र भैंसवाल को प्रथम स्थान और बंतीखेड़ा के विवेकानंद को 82 क्विंटल प्रति हेक्टेयर द्वितीय, राजेश कुमार निवासी गंदेवड़ा को उड़द में 31.80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पर प्रथम स्थान, टिटौली निवासी अरुण कुमार ने उड़द में 17.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण में जमील निवासी जलालाबाद आलू की फसल में प्रथम, ग्लेडियोस में महिपाल निवासी लिसाढ़ ने प्रथम, वेदखेड़ी निवासी पाला ने गेंदा पुष्प उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रजनीगंधा में कादरपुर निवासी कप्तान सिंह ने प्रथम स्थान और फूल गोभी में जलालाबाद निवासी धीरज कुमार ने द्वितीय स्थान, जलालाबाद निवासी देशबंधु ने प्याज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भंदौड़ा निवासी ज्ञानेश्वर ने लीची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भारसी निवासी सुभाष आम की फसल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पशुपालक भी सम्मानित
जिले के पशुपालक में ऊन निवासी अशोक, मादलपुर निवासी राजेंद्र सिंह, चूनसा निवासी आंनदवीर सिंह, अलीपुर निवासी जयद्रथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में आल्दी निवासी प्रताप, ऊन पट्टी जयसिंह निवासी अशोक कुमार, हसनपुर निवासी सोमपाल, चूनसा निवासी बिजेंद्र सिंह रहे।
गन्ना उत्पादन में आठ किसान सम्मानित किया
गन्ना विभाग की ओर से गन्ना उत्पादन के लिए आठ किसानों को सम्मानित किया गया। हथछोया निवासी सतीश कुमार, भैसानी निवासी इसराइल, याहियापुर निवासी दिनेश प्रताप, मुंडेट निवासी दीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुंडेट कलां निवासी प्रमोद कुमार, जसाला निवासी रणवीर सिंह, भैंसवाल निवासी यशपाल, कुड़ाना निवासी मांगेराम द्वितीय स्थान पर रहे।