शामली। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए शनिवार को अंतिम दिन 11 नामाकंन पत्र खरीदे गए। अब तक पदाधिकारियों के पदों के लिए कुल 32 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। एक फरवरी को मतदान होगा।
आगामी एक फरवरी को होने वाले जिला बार एसोसिशएन शामली के मतदान के लिए सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों के सामने जिला बार के पदाधिकारियों के पदों के लिए नामाकंन पत्र भरे जाएंगे।
जिला बार के चुनाव आयुक्त सतपाल सिंह ने बताया कि एक फरवरी को जिला बार के होने वाले मतदान के लिए शनिवार को 11 नामांकन पत्र खरीदे गए है।
कुल 32 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र सिंह और राजपाल सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा गया है।