फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के 32 और केस मिले

विज्ञापन
शामली में बाजार में उमड़ी भीड़ और बिना मास्क लगाए लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव के 32 और केस मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 32 नए केस मिले हैं। 10 व्यक्ति स्वस्थ हुए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 145 हो गई है।
बृहस्पतिवार को जिले को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में मोहल्ला धीमानपुरा में दो, कांबोज कालोनी व रेलवे रोड पर एक-एक, दयानंद नगर में चार, दुर्गनपुर गांव में एक, दभेड़ीखुर्द में एक, कुड़ाना में महिला समेत दो व्यक्ति, कैड़ी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। कस्बा एलम में एक महिला और गढ़ीपुख्ता में 17 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा कांधला में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 10 व्यक्ति स्वस्थ हुए है। उधर, गढ़ीपुख्ता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीम ने जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में पहुंचकर करीब 180 बच्चों के सैंपल लिए। टीम में शामिल डा. अशोक सैनी बताया कि यदि किसी भी बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी हो तो वह तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच करा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवती को होम आइसोलेट किया
कैराना। ब्लाक सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना सरकारी अस्पताल और आर्यपुरी देहात में रेंडम सैंपलिंग की गई। इस दौरान 96 लोगों की एंटीजन किट द्वारा जांच की गई, जिसमें गांव दभेडी खुर्द निवासी 20 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवती को होम आइसोलेशन कर दिया गया। इसके अलावा 78 लोगों की आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें