शामली। रालोद की बैठक में जिले की चीनी मिलों द्वारा पिछले साल का बकाया गन्ना भुुगतान न किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर रालोद चीनी मिलों के खिलाफ जल्द आंदोलन शुरू करेगी।
सोमवार को शहर के माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र सिंह चेयरमैन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुईं। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 31 दिसंबर तक चीनी मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान कर दिया जाएगा, अन्यथा चीनी मिल मालिकों को जेल जाना पड़ेगा। जिले की शामली चीनी मिल द्वारा किसानों का पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। यदि जिला प्रशासन चीनी मिलों के मालिकों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती है, किसानों को साथ लेकर रालोद चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन करने को तैयार है। बैठक में ऋषिराज राझड़, विजेंद्र मलिक, सुनील मलिक, विशाल करोड़ी, डॉक्टर योगेंद्र भभीसा, आशुतोष पंवार, देवेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
ठाकुर ऋषिपाल बने जिलाध्यक्ष
शामली। रालोद के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल राठी ने ठाकुर ऋषिपाल राणा निवासी हिरनवाड़ा को रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।