फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन की चिंगारी से छह बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
छह बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी सुनील कुमार ने गांव निवासी विजय गौतम की जमीन को बुआई के लिए ठेके पर ले रखा है। सुनील ने उसमें गन्ने की फसल बो रखी थी। गन्ने की फसल के ऊपर से एलटी लाइन जा रही है, जिसके तार जर्जर हालत के होने के कारण आपस में मिलते रहते हैं, जिससे चिंगारी से सुनील की छह बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर आग पर काबू पाया। विद्युत निगम के जेई साहिद ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को जल्द ही जर्जर तारों के बदलने का आश्वासन दिया। पीड़ित किसान ने विभाग से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें