फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा में छह दिन में आठ मुसाफिरों ने बिताई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। ठंड में नगरपालिका के बनाए रैन बसेरे में मुसाफिरों का पहुंचना शुरू हो गया है। पहचानपत्र दिखाने के बाद ही रैन बसेरे में आसरा दिया जाएगा, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति यहां आकर शरण न ले सके।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे के मौसम में मुसाफिरों की रात बिताने के लिए नगरपालिका ने लगभग 15 दिन पहले रैन बसेरा शुरू किया है। पालिका ने कार्यालय के अतिथि कक्ष को रैन बसेरा बनाकर उसमें रजाई व गद्दे की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा में आने वाले मुसाफिर की पहचान के लिए आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र दिखाना जरूरी किया गया है। रैन बसेरा में आने वाले लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर आदि रिकार्ड रखा जा रहा है। पहले सप्ताह में रैन बसेरा में कोई मुसाफिर नहीं पहुंचा, लेकिन जब से ठंड का प्रकोप अधिक हुआ तो रैन बसेरा में मुसाफिर पहुंचने शुरू हो गए। 20 दिसंबर को सबसे पहले दो मुसाफिर पहुंचे। इसके बाद 21 में एक मुसाफिर, 23 दिसंबर को दो मुसाफिर और 26 दिसंबर को तीन मुसाफिर रैन बसेरा में पहुंचे। पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रैन बसेरा में अब तक कई लोग रात बिताने के लिए पहुंच चुके हैं। ठंड से बचाव के लिए शहर में दस स्थानों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें