फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बरामदगी के लिए थाने में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की बरामदगी के लिए थाने में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

कांधला।
चार दिन पूर्व लापता हुई युवती बरामद नहीं होने पर ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। रविवार शाम युवती के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कांधला थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन और हंगामा किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक युवती बरामद नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। देर रात तक पुुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में लगी रही।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी युवती कस्बा कांधला में कंप्यूटर सेंटर पर नौकरी करती थी। चार दिन पूर्व युवती जब कंप्यूटर सेंटर पर आई, तो उसके बाद घर नहीं लौटी। युवती के पिता ने कंप्यूटर सेंटर संचालक पर बहला फुसलाकर अपहरण करने तथा एक ब्यूटी पॉर्लर संचालिका पर सहयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन चार दिन बाद भी युवती बरामद नहीं हुई। इसी के चलते रविवार शाम करीब छह बजे युवती के परिजन ग्रामीणों के साथ कांधला थाने पहुंच गए। थाना परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने को प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक युवती बरामद नहीं होगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, धरना प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। काफी देर तक जब ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया, तो पुलिस कर्मियों ने फिर से उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। उधर, रात करीब आठ बजे ग्राम प्रधान भी थाने पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। उधर, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस की दो टीम युवती को बरामद करने के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें