दक्षता कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सीएचसी पर किया गया। 28 से 30 अगस्त तक सीनियर डाक्टरों द्वारा स्टाफ नर्सों एवं चिकित्सकों को सुरक्षित प्रसव कराने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं का प्रभावी रूप से रोकथाम एवं उचित प्रबंधन है। प्रशिक्षण में डाक्टर अनुपम सक्सेना, एंजलिना स्टाफ नर्स एवं स्वाति क्यू आई मेंटर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।