अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने छात्रवृत्ति और छात्रावास की समस्याओं को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने निविश कुमार के साथ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मिले। ज्ञापन सौंपते कहा कि राज्य में छात्रवृत्ति एवं शोधवृत्ति पिछले कुछ समय से लंबित है।अव्यवस्था का तुरंत समाधान किया जाए। सभी प्रकार की प्रलंबित छात्रवृत्ति तत्काल 15 दिनों के अंदर जारी करते हुए जिलेवार रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। छात्रवृत्ति मूल्य सूचकांक के साथ जोड़ा जाए। छात्रावास में छात्रों के विकास के लिए लाइब्रेरी, खेल साहित्य, कैरियर मार्ग दर्शन व व्यक्तित्व विकास के प्रशिक्षण की सुविधा की जाए। मौके पर अनुज धानिया, मनीश कालखांडे, रेशू बंसल, राहुल मलिक, आदित्य कुमार, सोनू आदि मौजूद रहे।