फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के संबंध में कोतवाल ने ली जिम्मेदारों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
विज्ञापन

शामली। भारत बंद के संबंध में कोतवाली में पुलिस ने जिम्मेदारों की बैठक ली। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने सौहार्द बनाए रखने तथा सभी से शांति बनाए रखने पुलिस को सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार की शाम कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने नौ अगस्त को भारत बंद के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में भीम आर्मी के लोगों नेता वाल्मीकि समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने कहा कि बंद से राष्ट्र का नुकसान होता है। इससे समाज में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि खुराफाती लोग ऐसे मौकों की तलाश में ले रहते है और अपना काम करते हैं, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को सभी आपसी सौहार्द बनाए रखेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान भीम आर्मी के नीटू सिंह ने कहा कि भारत बंद से उनके संगठन का कोई संबंध नहीं है। भाजपा नेता घनश्याम पारचा ने भी इस बंद से समाज का कोई संबंध नहीं होने की बात कही। इस दौरान नीटू सिंह, हिमांशु कुमार, अनुज, प्रमोद, अजय, विजय और गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें