यमुना का जलस्तर बढ़ा
कैराना (शामली)। पिछले दिनो यमुना में छह लाख क्यूसेक पानी छोडे़ जाने के कारण यमुना खतरे के निशान से ऊपर 231.6 मीटर पर बह रही थी। बाद में बारिश के बंद हो जाने के बाद यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया था। रविवार को यमुना 229.4 मीटर पर बह रही थी। रविवार रात से ही हो रही बारिश के कारण सोमवार शाम सात बजे यमुना का जलस्तर बढ कर 229.8 मीटर पर पहुंच गया। जोेकि चेतावनी बिंदु से 20 सेमी नीचे है। उधर, हथिनीकुंड बैराज से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे यमुना में 31,342 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है।