फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन ने दिया साकेतिक धरना प्रदर्शन 20-15-28

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के दरवाजे पर सांकेतिक धरना देकर बैठे पूर्व चेयरमैन
विज्ञापन

कांधला। नगर पालिका परिषद कांधला के पूर्व चेयरमैन ने पत्नी सहित अपने घर के बाहर कुर्सियों पर बैठकर सांकेतिक धरना दिया। उनका कहना है कि पूर्व में सपा शासनकाल में लोगों के खिलाफ फर्जी केस दर्ज हुए थे, जिस कारण वह आहत हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम इसी अंदाज में पूर्व में भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चर्चाओं में रहते आए हैं। कई महीना पूर्व वह कांधला में स्थित पूर्वी यमुना नहर में खड़े हो गए थे। अब सोमवार को उन्होंने अपनी पत्नी पूर्व चेयरमैन शबनम के साथ मोहल्ला मिर्दगान नयाबांस स्थित आवास के दरवाजे पर कुर्सियों पर बैठकर बिछाकर सांकेतिक धरना दिया। पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम का कहना है कि मई 2015 में कांधला में सांप्रदायिक विवाद पैदा हुआ था। आरोप है कि उस घटना में सपा नेताओं की भूमिका रही थी। घटना के बाद सैकड़ों लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थीं, लेकिन तत्कालीन प्रदेश सरकार ने सपा नेताओं का पक्ष लिया था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास और बेहतर शिक्षा की नीति को लेकर चलने वाले नेता को सांसद चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें