शामली। एआरटीओ मुंशीलाल ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर स्कूली वैन और बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने स्कूल वाहन के चालकों को कड़ी चेतावनी देकर मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए है। वहीं, हेलमेट दिवस पर भी शहर में भी अभियान चलाकर गैस किट लगी कई गाड़ी सीज की।
बुधवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने जनपद के विभिन्न स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मानक के चल रहे स्कूलों वाहनों के चालकों को चेतावनी दी। बताया कि शामली के सेंट आरसी कांवेट स्कूल, सेंट आरसी स्कूल झिंझाना, वनस्थली एकेडमी ऊन, डीसेंट पब्लिक स्कूल झिंझाना, होली हैवेन स्कूल ऊन, बलवंती इंटर कॉलेज ऊन, स्कॉटिश इंटरनेशनल शामली, एसडीएस स्कूल झिंझाना आदि स्कूलों में वाहनों की जांच की। कई वाहन खराब पाए गए, जो मानकों को पूरा नही कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी स्कूल संचालकों को 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस से पत्र के माध्यम से स्कूलों संचालकों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल के बाद यदि कोई भी वाहन मानकों को पूरा नहीं करता तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एआरटीओ ने शहर के एसटी तिराहा पर हेलमेट दिवस पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे वाहन चालकों के चालान काटे। कई वाहन गैस किट पर चलते पाए गए, जिनको सीज किया गया। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।