बाबरी।
गांव बंतीखेड़ा में स्कूल चलो अभियान को लेकर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में रैली निकाली गई। शुभारंभ प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों ने शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए गांव की गलियों में घूमकर नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राजेंद्र, विजेता, विनीता, बिरेश, निधि, कपिल, आजाद, सुचित्रा, गजेंद्र सिंह, शिवकरण, रणबीर, मेहरबान आदि मौजूद रहे।