फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनरेटर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव पावटी कलां में पोल्ट्री फार्म से जेनरेटर चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म संचालक इलियास निवासी पावटी कलां ने सोमवार को कैराना कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी। इलियास ने बताया कि छह फरवरी की रात पोल्ट्री फार्म से जेनरेटर चोरी किया गया। इलियास ने बताया कि जेनरेटर चोरी करने वालों का उसने आसपास के खेत मालिकों से जानकारी मिलने पर पता लगा लिया है। इलियास ने सात आरोपी नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
शांतिभंग में तीन युवक पकड़े
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी सोनू, दीपक उर्फ गुल्लू और नवीन को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उक्त तीनों युवक कब्रिस्तान के पास खड़े होकर आने-जाने वालों से गाली गलौज कर रहे थे। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पकड़कर ले आई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें