फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भरे खाद्य पदाथों के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने शामली, कैराना, कांधला और एलम में पहुंचकर विभिन्न स्थानों से जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। वहीं, होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर सतर्कता बरतने और नमूने भरने का निर्देश दिया गया। इसी के चलते सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कस्बा एलम में मिठाई विक्रेताओं की दो दुकानों से बर्फी का नमूना भरा। कांधला में मिठाई विक्रेता के यहां से लौकी की लोज का नमूना लिया, तो शामली में तीन स्थानों पर पहुंचकर सरसों का तेल और दूध का नमूना लिया। इसके अलावा कैराना में सरसों का तेल, मिठाई विक्रेता के यहां से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार चेकिंग करेगी। यदि कहीं पर मिलावटखोरी पकड़ी जाती है, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें