फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरवेट एडजस्टमेंट नहीं करेगी शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर थानाभवन गन्ना समिति से जुड़े कृषकों के सट्टों से कराए गए ओवरवेट एडजेस्टमेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। वहीं, चीनी मिल द्वारा प्रस्तुत डाटा को बिना एडजेस्टमेंट कराए वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती और सहकारी गन्ना विकास समिति थानाभवन के सचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह निर्णय कृषकों के हित में लिया गया है। क्योंकि सामान्य पेड़ी के खड़े गन्ने के सर्वे को चीनी मिल द्वारा गलत रूप से कराने की शिकायतें की जा रही थीं। इसी के चलते वास्तविक कृषकों को गन्ना पर्ची नहीं मिल पा रही हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसी क्रम में सामान्य पेड़ी के खड़े गन्ने के आधार पर जारी होने वाली पर्चियों का निर्गमन बंद कर दिया है, सिर्फ रेगुलर कैलेंडर के आधार पर ही पर्चियां जारी की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिन कृषकों ने अतिरिक्त सट्टा कराया है उनके बेसिक कोटा का 30 प्रतिशत अतिरिक्त सट्टा प्रभावी होगा। यदि किसी किसान के पास 500 क्विंटल बेसिक कोटा है, तो उनके सट्टे पर 30 प्रतिशत अतिरिक्त सट्टा अर्थात 150 क्विंटल को मिलाकर कुल 650 क्विंटल का सट्टा बनेगा। इस पर मात्र 150 क्विंटल गन्ना आपूर्ति पर ही अतिरिक्त सट्टा का शुल्क लिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि पर्चियों की तिथि में अधिकतम दो बार ही परिवर्तन किया जाएगा। एक माह से ऊपर की गन्ना पर्ची मान्य नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति किए बिना चीनी मिल बंद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें