फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

कैराना। पांच दिन पूर्व हाईटेंशन विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल जलने के मामले में पीड़ित किसान मुआवजा दिलाने के लिए कोतवाली कैराना पर तहरीर दी है।
ऊंचागांव निवासी किसान रामपाल ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि 12 जनवरी को उसके खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण उसकी पांच बीघा ईख की फसल जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। आरोप है कि उसके द्वारा पूर्व में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों जर्जर लाइन के बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। पीड़ित ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब माफिया ने महिला को पीटा
कैराना। ग्राम दभेडीखुर्द बंजारा बस्ती निवासी अंग्रेजों नामक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में कुछ लोग अवैध शराब बेचते हैं, जिसके यहां पर असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहा है। आरोप है कि बुधवार की जब उसने माफिया के शराब बेचने का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। बाद में आरोपियों ने शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें