फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विचार मंच की बैक में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच की बैठक में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर जिले में निकाली जा रही संकल्प यात्रा का 23 जनवरी को चेतावनी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ- करनाल रोड पर कमलवीर सिंह मुंडेट के आवास पर उच्च शिक्षा विचार मंच की बैठक में मंच के संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना के बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर जिले में निकाली जा रही संकल्प यात्रा का समापन 23 जनवरी को गढीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल के परिसर में चेतावनी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। समापन कार्यक्रम में जिले सभी जनप्रतिनिधियों व सभी नगर निकायों के चेयरमैन व सम्मानित नागरिकों को बुलाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मंच के संरक्षक अरविंद संगल, सलाहकार सतप्रकाश अग्रवाल, कमलवीर सिंह निर्वाल, रूबी चौधरी, डाक्टर सतपाल बधेव, संजीव प्रधान, तेजपाल गुर्जर, राकेश तोमर, लोकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र,वीरेद्र मुखिया, पवन सिंह, बबा रामपाल सिंह, देशपाल राणा, डाक्टर ओमपाल सिंह, आशुतोष पंवार मौजूद रहे। संचालन बाबूराम पंवार ने किय ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें