सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने गांव खेड़ाभाउ स्थित जूनियर हाई स्कूल में निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे मील बनाने का सामान खराब मिले। साथ ही अन्य खामियां मिलने पर अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बुधवार को सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ऊन योगेश गुप्ता निरीक्षण करने गांव खेड़ाभाउ स्थित जूनियर हाई स्कूल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्र में गैस नहीं थी। मिड-डे मील बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले एक्पायर मिले। स्कूल में 21 बच्चों में से 18 बच्चे उपस्थित मिले, जो हिंदी व अंग्रेजी विषय के बारे में ठीक से नहीं बता पाए। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि स्कूल में तैनात दोनो अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है।
अधिशासी अधिकारी ने चलवाया सफाई अभियान
झिंझाना।
बुधवार को नगर पंचायत झिंझाना के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने पहले मोहल्ला डुम्मो गली स्थित प्राइमरी स्कूल नंबर एक में और फिर आरएसएस इंटर कॉलेज में नगर पंचायत कर्मियों तथा सभासदो को साथ लेकर सफाई कराई। इसके बाद कस्बे के मोहल्लो में सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही सफाई कार्य का निरीक्षण किया। बच्चों को स्वच्छता की महत्ता बताते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 की जानकारी दी गई। इस दौरान लिपिक कुलदीप सैनी, महेंद्र कुमार, संजय के अलावा सभासद नदीम, सलीम, अमित वाल्मीकि, जनेश्वर, सुभाष और मेहरबान कुरैशी आदि मौजूद रहे है।